Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे अजरका रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि हरियाणा सीमा में पेट्रोल पंप के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद लगभग 5 फुट 7 इंच, रंग सांवला और चेहरा लंबोतरा है। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। युवक ने पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। यदि तय अवधि तक उसकी पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आया हो या उसने आत्महत्या की हो। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधायक नंद लाल पंचतत्व में विलीन,देओठी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि Summer express/शिमला-: सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नंद लाल बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार शिमला जिला के रामपुर स्थित उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ...

सुंदर की नहीं पूरी कांग्रेस सरकार की कुंडली ही खराब, तीस वर्षों तक नहीं आएंगे सत्ता में-जयराम ठाकुर

 बोले- 68 जिले बना दे सुक्खू तब भी सत्ता में नहीं होगी वापसी Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंडी में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। पड्डल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा सेरी मंच पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गई। इस दौरान भाजपा...

राज्य महिला आयोग ने बिलासपुर में स्टॉकिंग,ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध पर  किया जागरूकता 

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:डिजिटल युग में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। महिलाओं को न केवल अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि किसी भी तरह के उत्पीड़न और ऑनलाइन अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का साहस भी रखना चाहिए।...

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर होगी भर्ती,6 नवंबर को मंडी में इंटरव्यू

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के...

हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच,‘खेलो हिमाचल’ पर खर्च होंगे 22.5 करोड़; धर्मशाला से होगा आगाज

छह खेलों में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेगी लाखों की इनामी राशि  खिलाड़ियों के होंगे डोप टेस्ट, 20 नवंबर को मुख्यमंत्री सुक्खू कर सकते हैं शुभारंभ Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेलों के प्रति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.