Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल ब्रांच का पूरा रिकॉर्ड तलब कर मामले की गहन जांच शुरू करा दी है।

डीसी हिमांशु जैन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एडीसी शिखा भगत और एसडीएम जसलीन कौर की दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। दोनों अधिकारियों को ई-ऑक्शन प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को सेल ब्रांच का संपूर्ण रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड की जांच सेल ब्रांच के कर्मचारियों की बजाय अन्य शाखाओं के अधिकारियों की मौजूदगी में कराई जाएगी, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहे। इसके साथ ही पहले और बाद में हुई ई-ऑक्शन की प्रक्रिया और आंकड़ों का भी मिलान कराया जाएगा।

चेयरमैन तरसेम भिंडर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में गंभीर अनियमितताओं की आशंका दिखाई दे रही है। यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, मामला एसबीएस नगर में हुई ई-ऑक्शन से जुड़ा है। आरोप है कि सेल ब्रांच ने ई-नीलामी प्रक्रिया में धांधली करते हुए खरीदार आशीष छाबड़ा द्वारा लगाई गई अधिकतम बोलियों को रद्द कर दिया और प्लॉट कम अंतर वाली बोली लगाने वाले अन्य लोगों को आवंटित कर दिए। इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत सौंपे जाने के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

अब जांच कमेटी की रिपोर्ट और रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.