Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें नए मकान के निर्माण के लिए ₹7.5 लाख की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा घरेलू सामान, पलंग, बच्चों की किताबें और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए अतिरिक्त ₹1 लाख की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक पात्र परिवार को कुल ₹8.5 लाख का राहत पैकेज मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल मकानों तक ही राहत सीमित नहीं है, बल्कि पशुधन और कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सहायता राशि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि गाय की मृत्यु होने पर ₹55 हजार, भेड़-बकरी की मृत्यु पर ₹15 हजार, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त दुकानों के लिए ₹1 लाख तथा खेत बह जाने की स्थिति में प्रति दो कनाल ₹10 हजार की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बयान का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने और बेचे जाने के मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के चार महीने के भीतर ही कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य सरकार जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी करेगी। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर एक समिति का गठन किया जाएगा, जो सभी मामलों की जांच कर विस्तृत जानकारी जनता के सामने रखेगी।

भाजपा द्वारा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले अपने आंतरिक मतभेद दूर करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर है और उसे जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। विधायक दल में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े लोगों को कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.