Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट में जून माह के एक दिन के रिकॉर्ड की जांच के दौरान लगभग 80 पर्चियों में कथित गड़बड़ियां सामने आने का दावा किया गया है। उनका कहना है कि यदि एक दिन की जांच में इतनी संख्या में संदिग्ध पर्चियां सामने आ सकती हैं, तो व्यवस्था लागू होने के बाद से पूरे रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जानी चाहिए।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि इस मामले में तकनीकी स्तर पर भी गंभीर लापरवाही की आशंका है। उन्होंने मांग की कि सुगम दर्शन प्रणाली के कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच केवल स्थानीय स्तर पर न कराई जाए, बल्कि विजिलेंस विभाग, आईटी विशेषज्ञों तथा न्यायिक निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।इसके अलावा चौधरी ने प्रदेश सरकार से मंदिरों के प्रशासनिक प्रबंधन की समीक्षा करने और सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर उठ रहे विवाद का शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.