Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 जुलाई तक बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मंगलवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला में यलो अलर्ट लागू रहेगा। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

29 जुलाई को भी पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा, जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला में यलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

30 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में यलो अलर्ट जारी रहेगा। 31 जुलाई को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने, तेज हवाओं और जलभराव जैसी स्थितियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। फरीदकोट में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 25.5 मिलीमीटर वर्षा थीन डैम (पठानकोट) में दर्ज की गई, जबकि श्री आनंदपुर साहिब में 21.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बठिंडा में 14.5 मिमी, लुधियाना में 14.0 मिमी, मोहाली में 2.0 मिमी और कपूरथला में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। छिटपुट बारिश से जहां कई इलाकों में उमस बढ़ी, वहीं कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.