Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड (वेस्ट) स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने पर तुरंत गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई ग्रेटर मुंबई में क्लबों, कैंटीन और रेस्तरां सहित सात खाद्य प्रतिष्ठानों में की गई व्यापक जांच के बाद की गई। जांच के दौरान पांच संस्थानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, एक प्रतिष्ठान को खाद्य कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया और एक अन्य को कमियों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। जिन क्लबों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड, आरके जुहू जिमखाना, द अपर्णा जुहू जिमखाना, एमआईजी क्रिकेट क्लब (बांद्रा ईस्ट) और द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब शामिल हैं।

FDA के अनुसार जांच में कई संस्थान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। निरीक्षण के दौरान रसोई और खाद्य भंडारण क्षेत्रों में गंभीर गंदगी, पेस्ट कंट्रोल की कमी, खराब स्टोरेज व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी लापरवाही सामने आई। द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड की रसोई में अधिकारियों को जीवित कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। इसके अलावा सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, जाम नालियां, कोल्ड स्टोरेज में पानी का रिसाव और कचरा निस्तारण की खराब व्यवस्था भी पाई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि कई संस्थानों में खाद्य पदार्थों की सही लेबलिंग नहीं की जा रही थी। FIFO और FEFO प्रणाली का पालन नहीं हो रहा था तथा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने के नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी, जिससे क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा बढ़ गया था।

आरके जुहू जिमखाना में दीवारों और छतों की जर्जर स्थिति, खराब ड्रेनेज सिस्टम, खाद्य पदार्थों के लिए निर्धारित तापमान का पालन न करना और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल का रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही रसोई कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स, कैप और एप्रन जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था।

द अपर्णा जुहू जिमखाना में जंग लगे किचन उपकरण, कीटों की आवाजाही, अपर्याप्त सफाई व्यवस्था और कच्चे व पके खाद्य पदार्थों को अलग-अलग न रखने जैसी गंभीर कमियां मिलीं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि खाद्य संपर्क में आने वाले उपकरणों का उचित सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा था और अनिवार्य ऑडिट भी नहीं कराए गए थे।

एमआईजी क्रिकेट क्लब में बिना वैध FSSAI लाइसेंस के एक निजी कैटरिंग कंपनी के संचालन का खुलासा हुआ। यहां खाद्य एवं पेयजल परीक्षण के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे, खाद्य सामग्री का भंडारण भी मानकों के अनुरूप नहीं था और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की कमी पाई गई।

वहीं, मलाड (वेस्ट) स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब बिना आवश्यक फूड बिजनेस लाइसेंस के संचालित होता मिला, जिसके चलते FDA ने उसे तत्काल खाद्य कारोबार बंद करने के आदेश जारी किए। विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब में भी खराब ड्रेनेज, गंदे फर्श, टूटी छत, तापमान की निगरानी में लापरवाही, पुराने फूड टेस्टिंग रिकॉर्ड और नियमित सफाई व्यवस्था के अभाव जैसी गंभीर खामियां सामने आईं।

FDA ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। विभाग ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्धारित मानकों का पालन करने की चेतावनी भी दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.