Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर बाहर नहीं निकाला गया, जिसके चलते लंबे समय तक जमीन के अंदर रहने से उसकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान फरीदाबाद जिले के गौंची गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस से जुड़ा हुआ था और पिछले कई दिनों से गांव खोरी कला में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न साइकिल स्टंट दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा था। दीपक हैंडलबार पर संतुलन बनाना, बिना आगे देखे साइकिल चलाना और चलती साइकिल पर खड़े होकर करतब दिखाने जैसे रोमांचक प्रदर्शन करता था।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के अंतिम दिन एक विशेष स्टंट के तहत दीपक को बोरी में बंद कर पहले से खोदे गए गड्ढे में उतारा गया और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई। आयोजकों ने दावा किया था कि 24 घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा और इसी प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि तय समय पूरा होने के बावजूद युवक को बाहर नहीं निकाला गया। बताया जा रहा है कि दीपक करीब 36 घंटे तक जमीन के अंदर ही दबा रहा। जब गड्ढा खोदकर उसे बाहर निकाला गया तो वह मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसकी दम घुटने से मौत हुई।

प्रत्यक्षदर्शी संचित सिंह का दावा है कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से यह भी कहा गया कि जब तक 7,100 रुपये की राशि एकत्र नहीं होगी, तब तक युवक को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला जाएगा। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हादसे ने बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के आयोजित किए जाने वाले जोखिम भरे स्टंट कार्यक्रमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक को समय पर बाहर क्यों नहीं निकाला गया तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.