Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: मानसून सीजन को देखते हुए जिला चम्बा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में सभी संचालकों, एजेंसियों और संबंधित हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।विभाग के अनुसार मानसून के दौरान नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने, भूस्खलन और खराब मौसम की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए रिवर राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग सहित सभी एडवेंचर गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिबंध पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन संचालकों को निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि कोई व्यक्ति या संस्था प्रतिबंध के बावजूद साहसिक गतिविधियों का संचालन करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मानसून अवधि के दौरान प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। विभाग का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। मानसून समाप्त होने के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर एडवेंचर गतिविधियों को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर, ओपीडी बंद करने की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने चेतावनी...

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.