Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत ने रचा इतिहास: इंग्लैंड में महिला टी20 सीरीज पहली बार की अपने नाम

10 July, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड की धरती पर पहली बार दो या अधिक मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में टी20 क्रिकेट की शुरुआत 2006 में की थी, जब उसने एकमात्र मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और 21 रन पर ही डेनियल व्याट-हॉज (5) का विकेट गिर गया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और इंग्लैंड की टीम सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 126 रन ही बना सकी। सोफिया डंकले (22 रन) और कप्तान टैमी ब्यूमोंट (20 रन) ने थोड़ी बहुत चुनौती देने की कोशिश की। भारत की ओर से श्री चरणी और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीन ओवर शेष रहते 127 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ओपनर स्मृति मंधाना (32 रन) और शेफाली वर्मा (31 रन) ने सात ओवरों में 56 रनों की शानदार साझेदारी की। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 25 गेंदों में 26 रन और जेमिमा ने 22 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और ईसी वोंग को एक-एक विकेट मिला।इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.