Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश की बेरुखी से अंबाला के किसान चिंतित, सूखे की मार से फसलों पर संकट गहराया

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला जिले में इस बार मानसून की कमजोर गतिविधियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सामान्य तौर पर जून के मध्य से शुरू होने वाली अच्छी बारिश इस वर्ष अब तक नहीं हो सकी है। जून और जुलाई दोनों महीने लगभग सूखे गुजरने से खेतों में खड़ी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बारिश की कमी के चलते किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, लेकिन लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने समय पर धान समेत अन्य फसलों की बुवाई की थी और कई किसानों ने सीधी बिजाई तकनीक भी अपनाई, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण फसलों में नमी की कमी हो रही है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और कई जगह फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लगातार ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई कर फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति की अनियमितता उनके प्रयासों पर पानी फेर रही है। कई किसानों का कहना है कि कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने के कारण ट्यूबवेल ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों की चिंता भी गहराती जा रही है।

इस संबंध में कृषि विभाग के उपनिदेशक जसविंदर सैनी ने बताया कि हरियाणा में अधिकांश कृषि भूमि की सिंचाई ट्यूबवेल के माध्यम से होती है, इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में सूखे का प्रभाव अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रहा है। उन्होंने किसानों को पानी की कम खपत वाली फसलों की ओर रुख करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को बाजरा, दलहन तथा तिलहन जैसी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जसविंदर सैनी ने बताया कि सरकार इन वैकल्पिक फसलों पर किसानों को प्रति एकड़ 8 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने किसानों से मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को अपनाने की अपील की, ताकि उत्पादन और आय दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

मानसून की बेरुखी के बीच अंबाला के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो जिले में खरीफ फसलों पर संकट और गहरा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.