Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर फैली अफवाहों को KEA ने किया खारिज

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक पुलिस सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारियों का खंडन किया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि OMR उत्तर पुस्तिका का नंबर और प्रश्नपत्र का नंबर समान होना आवश्यक नहीं है तथा इस संबंध में फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

दरअसल, कर्नाटक पुलिस विभाग में 1,453 पुरुष एवं महिला सिविल पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अभ्यर्थियों की OMR शीट का नंबर और प्रश्नपत्र नंबर एक-दूसरे से मेल खाना चाहिए। इस अफवाह के चलते कई अभ्यर्थियों में भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा हो गई थी।

मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए KEA ने कहा कि भर्ती परीक्षा से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना, निर्देश पुस्तिका या परीक्षा केंद्रों पर दिए गए मौखिक निर्देशों में कहीं भी यह उल्लेख नहीं किया गया था कि OMR शीट नंबर और प्रश्नपत्र नंबर का एक जैसा होना अनिवार्य है।

प्राधिकरण के अनुसार, OMR उत्तर पुस्तिका में केवल प्रश्नपत्र की सीरीज कोड और वर्जन कोड भरने का प्रावधान है। OMR नंबर और प्रश्नपत्र नंबर का आपस में मिलान करने का कोई नियम या प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गई है।

KEA के कार्यकारी निदेशक ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी के लिए केवल KEA की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचनाओं को ही आधार मानें।

प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी फैलाने से अभ्यर्थियों में अनावश्यक भ्रम पैदा होता है, इसलिए तथ्यहीन दावों को साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दादा-पोते की मौत, चालक फरार

Summer express, रेवाड़ी। झज्जर रोड पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दादा और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस...

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, 1133 दिन बाद आया फैसला

Summer express, सुंदर कुंडू ,नई दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर...

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। राजकीय उच्च विद्यालय थंथरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों...

नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति

Summer express, सुंदर कुंडू , नूंह। नूंह हिंसा मामले के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। बिट्टू बजरंगी नूंह स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। एहतियात के तौर पर रविवार...

अंबाला में एचएसईबी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन ने प्रदेश की तीन अन्य कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। इस दौरान यूनियनों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नई कंपनी “एग्रो डिस्को” के गठन का विरोध करते हुए अंबाला कैंट स्थित 12 क्रॉस रोड सब स्टेशन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.