Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा का सुक्खू सरकार पर हमला, ‘सर्विलांस’ और राजनीतिक प्रताड़ना के आरोप; शिमला में विरोध मार्च का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि विपक्षी नेताओं और विधायकों की कथित निगरानी करवाई जा रही है। बुधवार को शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसके तहत बुधवार सुबह 10 बजे डीसी कार्यालय शिमला से सीटीओ तक मार्च निकाला जाएगा, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बैठकों से लेकर उनके निजी आवासों तक निगरानी की जा रही है और विधायकों के फोन टैप किए जाने जैसी गंभीर बातें सामने आ रही हैं। भाजपा का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। रणधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कुल्हाड़ी कांड, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई में भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रभावित लोगों को समय पर राहत नहीं मिल रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। भाजपा का आरोप है कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में नाकाम रही है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा विधायक दल ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर निचले स्तर के सरकारी कार्यालयों तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा भी समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकार की अधूरी गारंटियां, पूरे न हुए चुनावी वादे और विकास कार्यों में कथित ठहराव जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। भाजपा का आरोप है कि साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के पास फायरिंग, दो युवक राउंडअप, पिस्टल बरामद

summer express , फाजिल्का। जलालाबाद में वीरवार देर शाम डीएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों के बीच पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों का पीछा कर रहे थे। पीछा करते हुए जब वे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

summer express ,इंफाल। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला को लेकर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के अगले दिन कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके...

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा...

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने पहुंची HSVP टीम का विरोध, बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिलाएं

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित क्रोना ऑप्टस सोसायटी में राजस्व रास्ते की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते कार्रवाई बीच में रोककर लौटना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक महिलाएं बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं। देखते ही देखते करीब...

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, बाइक से भागते समय पुलिस ने दबोचा

summer express , सोनीपत। शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनीपत से आरोपी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब गांव ठरू-उल्देपुर में उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.