Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया एरियर के भुगतान को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सुरेश ठाकुर ने बताया कि पेंशनरों की मांगों को लेकर शाहपुर में आयोजित रोष रैली में करीब 2,000 से 2,500 पेंशनरों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार को कई बार लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 15 अगस्त तक फैसला नहीं लिया तो पेंशनर जिला मुख्यालयों पर तंबू लगाकर दिन-रात आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कमेटी ने सरकार से पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए देने और लंबित एरियर का 100 प्रतिशत भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा मेडिकल बिलों का जल्द निपटारा करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कम्यूटेशन, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित लंबित भुगतान जारी करने की मांग भी उठाई गई। सुरेश ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन के साथ लंबित डीए और अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाने चाहिए।

उन्होंने बिजली बोर्ड समेत अन्य निगमों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी रखी। इसके साथ ही शहरी निकायों के पेंशनरों को संशोधित पेंशन का लाभ देने और यूजीसी वेतनमान के तहत आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन करने की मांग की गई। पेंशनरों ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए डिजिटल व्यवस्था के साथ पुरानी ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखने की मांग की है।

सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी गैर-राजनीतिक संगठन है और वह कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को समान रूप से देखता है। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पेंशनरों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन अपनी राजनीतिक रणनीति पर विचार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पेंशनरों के नेतृत्व को मजबूत किया जाएगा और तीसरे मोर्चे की दिशा में भी कदम उठाने पर विचार किया जा सकता है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल संगठन सरकार से बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने के पक्ष में है, लेकिन मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...

पलवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी, तिरंगे के सम्मान की दी जानकारी

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पलवल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का...

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे...
Summer Express - अमृतसर देहात एस.एस.पी. सस्पेंड, लापरवाही के चलते  की गई कार्रवाई

करनाल धान घोटाला: अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा बर्खास्त, दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Summer express, करनाल। पिछले धान खरीद सीजन में ई-खरीद पोर्टल के जरिए गेटपास जारी करने में बरती गई लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद करनाल अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें करीब नौ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.