Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी, तिरंगे के सम्मान की दी जानकारी

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पलवल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने अवलोकन किया।

रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें तिरंगे के सम्मान, ध्वजारोहण के नियम और ध्वज के उचित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने आमजन से पलवल बस डिपो पहुंचकर प्रदर्शनी देखने और तिरंगे से जुड़े नियमों की जानकारी हासिल करने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी स्थल पर लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां वे तिरंगे के साथ तस्वीर लेकर अभियान से जुड़ सकते हैं। जिला सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सुपरिटेंडेंट राजवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बरते जाने वाले नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखे।

प्रदर्शनी देखने पहुंचे मोहम्मद सरफराज खान ने कहा कि यहां राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.