Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के प्रभावितों के लिए बन रहा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- बीबीएमबी प्रबंधन पहली बार पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के कारण प्रभावित होने वालों के लिए डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाने जा रहा है। इसके लिए आइआइटी रूड़की के आइसीईडी सेंटर की मदद से प्रपोजल तैयार की जा रही है। इस प्लान के तहत पंडोह डैम से देहरा तक 135 किमी लंबे एरिया में ब्यास नदी किनारे रह रहे लोगों को तीन जोन में बांटा जाएगा। पहला ग्रीन जोन होगा। इसमें वह लोग आएंगे जहां नार्मल रेंज तक पानी आता है। दूसरा ब्लू जोन होगा। जहां ज्यादा पानी छोड़ने पर खतरा उत्पन्न होने की स्थिति बनती है। तीसरा रेड जोन होगा। यह वह एरिया होगा जो फ्लैश फ्लड या बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण पंडोह डैम से अत्याधिक पानी छोड़ने की स्थिति में प्रभावित हो सकता है। 

बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ई. चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि लोगों के इस तरह से चिन्हित हो जाने से आपात स्थिति में उन्हें सूचित करने के अलावा समय रहते सुरक्षित निकालने की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों के अलावा उनकी उन संपत्तियों को भी चिन्हित किया जाएगा जो पानी की जद में आ सकती हैं। चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि पानी छोड़ने से पूर्व मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के प्रशासन को इसकी सूचना दी जाती है। लेकिन इस प्लान के बाद जब संभावित प्रभावित चिन्हित हो जाएंगे तो उन्हें समय रहते सुरक्षित निकालने मंे मदद मिल पाएगी। बीबीएमबी प्रबंधन भी इन लोगों के मोबाइल नंबर एकत्रित करके एक डाटा तैयार करेगा ताकि आपात स्थिति में उन्हें संदेश आदि भेजकर सूचित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रपोजल को तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है। प्रपोजल का पहला भाग बनकर तैयार है और उसी आधार पर अब दूसरी प्रपोजल पर काम चल रहा है। अगले 6 महीनों में इसकी ड्राफ्ट रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में 71 लाख मतदाताओं के नाम हटने का खतरा, SIR फॉर्म जमा करने की आज अंतिम तारीख

Summer express, हैदराबाद। तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत करीब 71 लाख मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में आए हैं। ये संख्या राज्य के कुल 3.38 करोड़ मतदाताओं की लगभग 21 प्रतिशत है। गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे में...

जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड के साथ एक गिरफ्तार

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86-पी...

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.