Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीडीयू अस्पताल में जांच सुविधाओं का टोटा, CT-MRI के लिए मरीजों को बाहर का रास्ता

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला के प्रमुख क्षेत्रीय अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अभी तक सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को जांच के लिए आईजीएमसी या अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना भेजना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों को सीटी स्कैन के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है।

डीडीयू अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स समेत कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित हैं। यहां शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सड़क हादसों में घायल मरीजों, सिर में चोट, ब्रेन स्ट्रोक, हड्डियों और रीढ़ से जुड़ी गंभीर समस्याओं में डॉक्टरों को कई बार तत्काल सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। लेकिन अस्पताल में यह सुविधा न होने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होती है जिन्हें तत्काल जांच की आवश्यकता होती है। ऐसे मरीजों के परिजनों को सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि समय की कमी होने पर उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जांच करवानी पड़ती है। निजी सेंटरों में सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच पर मरीजों को हजारों रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं।

सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

डीडीयू अस्पताल प्रशासन लंबे समय से अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की मांग उठा रहा है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटी स्कैन सुविधा बेहद जरूरी हो गई है। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से मरीजों को समय पर जांच मिल सकेगी और दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। वहीं, एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.