Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजोखरा साहिब विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, सिख संगत ने SP से की मुलाकात

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को सिख संगत के सदस्यों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। संगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिख संगत ने पुलिस अधीक्षक के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विवाद के मामले में किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, जो लोग घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संगत ने इस मामले में गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग पुलिस के समक्ष रखी।

CCTV और वीडियो फुटेज के आधार पर होगी जांच

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पंजोखरा साहिब में हुई मारपीट की घटना को लेकर सिख संगत उनसे मिलने पहुंची थी। प्रतिनिधिमंडल ने मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराने और निर्दोष लोगों को मामले में नहीं फंसाने की मांग की है।

एसपी ने कहा कि पुलिस को जो शिकायतें मिली हैं, उनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से संबंधित उपलब्ध CCTV फुटेज और अन्य वीडियो की जांच की जाएगी। सभी साक्ष्यों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि मामले में किसकी भूमिका रही है और उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संगत ने पुलिस के आश्वासन पर जताया भरोसा

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद सिख संगत के सदस्यों ने कहा कि एसपी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। संगत के सदस्यों के मुताबिक, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना साक्ष्य कार्रवाई नहीं की जाएगी।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई न हो। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

संगत ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस के आश्वासन के बाद संगत ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.