Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव के साथ बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़क और हाईवे तक पानी पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में बारिश का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भोपाल में एक हजार से अधिक घरों के आसपास करीब पांच फीट तक पानी जमा होने की सूचना है। राज्य के कई क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से रास्ते प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण गंगा-यमुना समेत करीब 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है, जबकि 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के कटाव के कारण करीब 25 घर नदी में समा गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 13 से 15 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हाड़ौती क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर 12 इंच तक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी 11 और 12 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त को भी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। तेज बारिश के दौरान जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली गिरने जैसी स्थिति को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 11 से 16 अगस्त के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 11 से 16 अगस्त और हिमाचल प्रदेश में 12 से 16 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हिस्से में 11 और 12 अगस्त तथा पूर्वी हिस्से में 11 से 16 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा क्षेत्र में 11 से 16 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 11 अगस्त को कोंकण और गोवा में भी तेज बारिश का अनुमान है।

गुजरात में 11 और 12 अगस्त को कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। 16 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगस्त के मध्य तक देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय बना रह सकता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी वाले क्षेत्रों में लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और अत्यधिक बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.