Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के SDM कार्यालय में भीषण आग, जरूरी फाइलें और कंप्यूटर समेत सामान जलकर राख

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब सुबह सात बजे लगी आग ने देखते ही देखते कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग इतनी तेज थी कि कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, कुर्सियां, सोफे, खिड़की-दरवाजे और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सबसे अधिक चिंता महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों और रिकॉर्ड के नष्ट होने को लेकर है। आग की चपेट में आने से कई फाइलें पूरी तरह जल गईं, जबकि कुछ रिकॉर्ड आग से बच गए, लेकिन दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के दौरान डाले गए पानी से भीगने के कारण खराब हो गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार्यालय की खिड़कियों से बाहर निकलकर पहली मंजिल तक भी पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद कार्यालय के अंदर कई जगह तबाही का मंजर दिखाई दिया। कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर और अन्य कार्यालय सामग्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली।

गनीमत रही कि मंगलवार को अवकाश होने के कारण कार्यालय में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलने के बाद जिला उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और एसडीएम देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब आठ बजे कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। उनके मौके पर पहुंचने तक दमकल विभाग आग पर काबू पा चुका था। उन्होंने बताया कि आग से फाइलों, कंप्यूटर, कुर्सियों, सोफों और अन्य कार्यालय सामग्री को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि कितनी फाइलें और कौन-कौन से सरकारी रिकॉर्ड आग में नष्ट हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान की स्थिति विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इस दौरान आग और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस, दमकल तथा अन्य विभागों की तैयारियों का परीक्षण किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद एसडीएम कार्यालय में वास्तविक आग लगने की घटना ने सरकारी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, समय रहते सूचना मिलने और दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया। अब संबंधित विभाग आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.