Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपीएल कॉफी टेबल बुक का हुआ भव्यविमोचन, अगला संस्करण जयपुर में होगा

समर न्यूज। नई दिल्ली
यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से “कॉफी टेबल बुक ऑफ जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग” का भव्य विमोचन किया गया। इस पुस्तक में जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) के अब तक के सफर, प्रतियोगिताओं, उपलब्धियों और यादगार पलों को संजोया गया है।
इस अवसर पर राजस्थान रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। क्लब ने बताया कि जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) का अगला संस्करण जयपुर में होगा। जेपीएल के माध्यम से देशभर के पत्रकारों को खेल के मंच पर एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
राजीव दत्ता ने कहा कि यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों को खेल, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल बेहद सराहनीय है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है।
ऐसे में इस तरह के आयोजन पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत करते हैं। जर्नलिस्ट प्रीमीयम लीग ने पत्रकारों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण काम किया है। जयपुर में होने वाला अगला जेपीएल निश्चित रूप से और अधिक उत्साह लेकर आएगा। मुझे विश्वास है कि देशभर से पत्रकार इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और खेल भावना के साथ इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

आपसी संवाद, भाईचारा और एकजुटता पर जोर

महिला पत्रकारों के लिए “यूनाइटेड प्रेस क्लब महिला पत्रकारों के लिए मैराथन” आयोजित करने की भी घोषणा की गई। यह मैराथन नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य महिला पत्रकारों को फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें एक विशेष मंच प्रदान करना है। यूनाइटेड प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकारों के लिए पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ खेल, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पत्रकार समुदाय के बीच आपसी संवाद, भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। क्लब की ओर से भविष्य में भी पत्रकारों के लिए खेल एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर सूची आज

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी।इसके बाद मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने और किसी तरह की गलती होने पर...

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.