Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘रील युग’ में शॉर्टकट से बचें युवा: पीएम मोदी

एजेंसी | नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से जीवन में आसान और त्वरित सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज का दौर ‘रील’ और सोशल मीडिया का है, जहां प्रभावशाली लोगों की चमक-दमक युवाओं को तेजी से आकर्षित
करती है।
ऐसे माहौल में जरूरी है कि युवा दिखावे के बजाय मेहनत, अनुशासन और वास्तविक अनुभव को अपनी सफलता का आधार बनाएं। प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक : माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को कोविंद के जीवन संघर्ष और अनुभवों को जरूर पढ़ना चाहिए। उनके मुताबिक आत्मकथाएं केवल किसी व्यक्ति की कहानी नहीं होतीं, बल्कि उस दौर के सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम को समझने का अवसर भी देती हैं।

कोविंद के जीवन से सीखने की अपील

प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद के जीवन को सादगी, संघर्ष और सेवा का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कोविंद की व्यक्तिगत यात्रा और उससे मिली सफलता भारतीय लोकतंत्र की ताकत को भी दर्शाती है। मोदी ने उम्मीद जताई कि उनकी आत्मकथा आने वाली पीढ़ियों को मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया युवाओं के जीवन, करियर और सफलता की सोच को तेजी से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने तकनीक से दूर रहने के बजाय उसका समझदारी से इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया है।

‘शॉर्टकट विल कट
यू शॉर्ट’

मोदी ने युवाओं को शॉर्टकट के नुकसान समझाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लिखे संदेश का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग पुल का इस्तेमाल करने के बजाय पटरियां पार करके जल्दी पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहां चेतावनी होती है- ‘शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट’। प्रधानमंत्री का संदेश था कि जिंदगी में भी जल्दबाजी में चुना गया गलत रास्ता लक्ष्य तक पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी पसंद के सफल लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने की अपील की। उनका कहना था कि दूसरों के संघर्षों और अनुभवों से सीख लेकर युवा कई गलतियों से बच सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में भी मदद मिलेगी कि सफलता केवल उपलब्धि का नाम नहीं, बल्कि उसके पीछे किए गए प्रयासों और संघर्षों का परिणाम है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘रील युग’ में शॉर्टकट से बचें युवा: पीएम मोदी

एजेंसी | नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से जीवन में आसान और त्वरित सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज का दौर ‘रील’ और सोशल मीडिया का है, जहां प्रभावशाली लोगों की चमक-दमक युवाओं को तेजी से आकर्षितकरती है।ऐसे माहौल में जरूरी है कि युवा दिखावे...

पंजाब में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर सूची आज

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी।इसके बाद मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने और किसी तरह की गलती होने पर...

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.