Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलौंगी में समस्याओं का अंबार, अतिक्रमण से लेकर पानी और बिजली की किल्लत तक से लोग परेशान

सागर पाहवा | बलोंगी
समर न्यूज

बलौंगी में इन दिनों कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। दशमेश मार्केट में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने और लोगों द्वारा रेहड़ी-फड़ी लगाने से रास्ते पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके चलते बाजार में आवाजाही प्रभावित होती है और खासकर सुबह-शाम जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो किसी आपात स्थिति में यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इसके अलावा क्षेत्र में पानी की किल्लत, अवैध पीजी और नंगी बिजली की तारें भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
पानी की किल्लत और नंगी तारें भी बनीं चिंता: बलौंगी के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। आदर्श नगर और गैस कॉलोनी सहित कई हिस्सों में लोग पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत कर चुके हैं। वहीं क्षेत्र में जगह-जगह नंगी और उलझी हुई बिजली की तारें भी हादसे का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसी तारों से खतरा और बढ़ जाता है।

बलोंगी में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पीजी को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर पीजी चलाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पीजी और निर्माणों की जांच करवाई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन बलोंगी की सभी समस्याओं को एक साथ लेकर संबंधित विभागों की संयुक्त टीम भेजे। अतिक्रमण हटाने के साथ पानी, बिजली, ट्रैफिक और अवैध पीजी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन को जागने की जरूरत न पड़े।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.