Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियों
का खतरा जताया
गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज

गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देकर मामले की जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सरपंच कृष्ण लाल व ग्रामीणों के अनुसार, बरसाती नाले के नजदीक ही गांव की पेयजल टंकी और ट्यूबवेल मौजूद हैं। उनका कहना है कि नाले में जमा दूषित पानी जमीन में रिसने से भूजल प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने गांव में कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मामले होने का दावा भी किया है।
बदबू और मच्छरों से बढ़ी परेशानी: पंचायत के मुताबिक नाले में गंदा पानी जमा रहने से आसपास दुर्गंध फैल रही है और मक्खी-मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आसपास चरने वाले पशु भी कई बार यह पानी पी लेते हैं। उनका दावा है कि पहले कुछ पशुओं की मौत भी दूषित पानी पीने के बाद हुई थी। पंचायत ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नाले के पानी और गांव के पेयजल की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

कंपनी ने आरोपों को नकारा
कंपनी के ऑपरेशन हेड अमित गौतम ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी सभी पर्यावरणीय नियमों का पालन कर रही है और परिसर में पूर्ण ट्रीटमेंट प्लांट सहित प्रदूषण नियंत्रण की आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। उनके अनुसार, अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कंपनी का निरीक्षण भी किया जाता है। कंपनी का दावा है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पानी को ट्रीट किया जाता है और परिसर से पानी बाहर नहीं छोड़ा जाता।
बोर्ड की टीम करेगी निरीक्षण
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ स्वजोत सिंह बैंस ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है। जल्द ही विभागीय टीम मौके पर जाकर संबंधित फैक्टरी का निरीक्षण करेगी। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...

पंजाब में अब नशे पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी

अर्शदीप सिंह समर। चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब सरकार ने नशे पर नकेल कसने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। सरकार ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को स्कूलों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 21,850 से अधिक शिक्षकों को छात्रों में नशे के इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.