Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम कैबिनेट के अहम फैसले: निजी नर्सिंग होम की मनमानी पर लगेगा ब्रेक, मानव-हाथी संघर्ष से निपटेगी ‘गज मित्र योजना’

गुवाहाटी | असम सरकार ने हाल ही में राज्य हित में दो बड़े निर्णय लिए हैं, जिनका असर स्वास्थ्य सेवाओं और वन्यजीव संरक्षण पर व्यापक रूप से दिखाई देगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन फैसलों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि निजी नर्सिंग होम्स की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, वहीं ‘गज मित्र योजना’ के ज़रिए राज्य में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

अब नहीं चलेगी निजी नर्सिंग होम्स की मनमानी, बनेगा एसओपी

कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और मरीजों के अधिकारों की रक्षा के लिए निजी नर्सिंग होम्स पर सख्त निगरानी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि निजी अस्पतालों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और नियामक दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं, जिससे अब अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।

यदि किसी मरीज के साथ जबरदस्ती या संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसे चार घंटे के भीतर पुलिस और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक शोषण से बचाने के उद्देश्य से की गई है।

गज मित्र योजना’ से थमेगा मानव-हाथी टकराव

राज्य में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे दोनों को नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए कैबिनेट ने ‘गज मित्र योजना’ को मंजूरी दी है। योजना का उद्देश्य है कि हाथियों के प्राकृतिक आवास और मानव बस्तियों के बीच संतुलन स्थापित किया जाए, जिससे टकराव की घटनाएं कम हों।

यह योजना गोलपारा, उदलगुरी, नागांव, बक्सा, सोनितपुर, गोलाघाट, जोरहाट और विश्वनाथ जैसे आठ ज़िलों में लागू होगी, जो हाथी संघर्ष से सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। इस पहल में स्थानीय समुदाय की भागीदारी, जागरूकता कार्यक्रम और फील्ड में तैनात त्वरित प्रतिक्रिया टीमें शामिल होंगी।

इन दोनों फैसलों को राज्य सरकार द्वारा आम जनता की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक संतुलित और दूरदर्शी प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.