Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जापान का कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट खतरे में, जलवायु परिवर्तन बना बड़ी चुनौती

टोक्यो | जलवायु परिवर्तन का असर दुनियाभर में तेज़ी से दिख रहा है और इसका सीधा असर अब जापान के प्रतिष्ठित कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। समुद्र के बीच कृत्रिम द्वीप पर स्थित यह एयरपोर्ट धीरे-धीरे समुद्र में समा रहा है, जिससे इसके अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।

लगातार धंस रहा है एयरपोर्ट, समुद्र में समाने का खतरा

1994 में शुरू हुआ यह एयरपोर्ट इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जाता है, जिसे समुद्र के बीच नर्म समुद्री तल पर बसाया गया था। अब यही कमजोर नींव इसकी सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, एयरपोर्ट का पहला द्वीप अब तक 13.6 मीटर, जबकि दूसरा द्वीप 17.47 मीटर तक नीचे धंस चुका है। हर साल लगभग 6 सेंटीमीटर की दर से यह और नीचे जा रहा है।

2056 तक डूब सकता है हिस्सा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

जानकारों का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो 2056 तक एयरपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा समुद्र में डूब सकता है। यह न केवल जापान बल्कि अंतरराष्ट्रीय विमानन के लिए भी एक बड़ा झटका होगा।

2018 में आया टाइफून जेबी, पहली बार उजागर हुई खामियाँ

इस एयरपोर्ट की संरचनात्मक कमज़ोरियाँ सबसे पहले 2018 में टाइफून जेबी के दौरान सामने आई थीं, जब पूरा एयरपोर्ट पानी में डूब गया था। इसके बाद 150 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की लागत से मरम्मत और सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इंजीनियरों ने हाइड्रॉलिक जैक, सीवॉल और वर्टिकल सैंड ड्रेन्स जैसे उपायों से नुकसान को नियंत्रित करने की कोशिश की।

बड़ा निवेश, लेकिन भविष्य अब भी अस्थिर

करीब 20 अरब डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपये) की लागत से बने इस एयरपोर्ट को मशहूर आर्किटेक्ट रेंजो पियानो ने डिजाइन किया था। इसका 1.7 किमी लंबा टर्मिनल-1 दुनिया के सबसे लंबे टर्मिनलों में शामिल है। निर्माण के समय इसे जलवायु अनुकूल और आधुनिक माना गया था, लेकिन अब जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव इसकी स्थिरता पर सवाल उठा रहे हैं।

उड़ानें जारी, लेकिन सवाल बरकरार

2023 में कंसाई एयरपोर्ट से 3.06 करोड़ यात्रियों ने सफर किया और यह 91 शहरों से जुड़ा हुआ था। इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लगेज हैंडलिंग एयरपोर्ट्स में भी शामिल किया गया है। हालांकि सुविधाएं बरकरार हैं, लेकिन जलवायु संकट के चलते अब इसकी सुरक्षा और संचालन एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.