Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी, खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाडी पर शक

टोरंटो | मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘Caps Café’ पर हुई फायरिंग की खबर ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हमलावर कार से उतरकर कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाता दिख रहा है। इस हमले में खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी का नाम सामने आया है, जो पंजाब के नवांशहर जिले के गरपधाना गांव का रहने वाला है।

आतंकी लाडी पर NIA का शिकंजा, 10 लाख का इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हरजीत सिंह लाडी को फरार आतंकी घोषित कर रखा है और उस पर ₹10 लाख का इनाम रखा गया है। लाडी खालिस्तान समर्थक नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और उसका संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे आतंकी संगठनों के विदेशी हैंडलरों से बताया जा रहा है।

VHP नेता की हत्या में भी शामिल

हरजीत लाडी का नाम VHP नेता विकास बग्गा की हत्या में भी सामने आ चुका है। जून 2024 में जब यह मामला NIA को सौंपा गया, तब जांच में सामने आया कि लाडी समेत कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू और अन्य लोग हत्या की साजिश में शामिल थे।

बब्बर खालसा और आतंकी फंडिंग से जुड़ाव

NIA की जांच में यह भी सामने आया है कि लाडी न केवल खुद सक्रिय है, बल्कि विदेशों में बैठे खालिस्तानी फाइनेंसरों और ऑपरेटिव्स से भी लगातार संपर्क में है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला है कि वह आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग और संचार नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा है।

पंजाब पुलिस की FIR नहीं, लेकिन NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शीर्ष पर

हैरानी की बात यह है कि पंजाब पुलिस ने अब तक हरजीत लाडी के खिलाफ कोई FIR या चार्जशीट दर्ज नहीं की है। हालांकि, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में उसका नाम सबसे ऊपर है, जिससे पता चलता है कि उसके खिलाफ सबूत बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं।

NIA ने सूचना देने के लिए खोली कई चैनल

लाडी की गिरफ्तारी के लिए NIA ने न सिर्फ इनाम की घोषणा की है, बल्कि सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर, ई-मेल और कंट्रोल रूम हेल्पलाइन भी जारी की है। जांच एजेंसी का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे सामने आ सकते हैं, जो भारत के खिलाफ विदेशों में साजिश रच रहे हैं।

भारत-विरोधी गतिविधियों पर सवाल

यह घटना ना केवल कपिल शर्मा के नाम से जुड़ी कैफे पर हमले के चलते चर्चा में है, बल्कि यह कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी गतिविधियों और उनके बढ़ते प्रभाव को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। भारत पहले ही कई बार कनाडा सरकार से इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग कर चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.