Facebook-f Youtube X-twitter

ईरान यात्रा से बचें: अमेरिका ने जारी की कड़ी ट्रैवल एडवाइजरी, दोहरी नागरिकता वालों को विशेष चेतावनी

वॉशिंगटन |  अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की कड़ी सलाह दी है। विदेश विभाग द्वारा जारी ताजा ट्रैवल एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि मौजूदा हालात में ईरान की यात्रा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। खास तौर पर ईरानी मूल के अमेरिकियों और दोहरी नागरिकता रखने वालों के लिए यह चेतावनी और भी अहम मानी जा रही है।

ईरानी-अमेरिकी नागरिकों के लिए जोखिम ज्यादा

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि ईरान सरकार दोहरी नागरिकता वालों को संदेह की निगाह से देखती है। ऐसे में ईरान जाने वाले ईरानी मूल के अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया जा सकता है, और तब अमेरिका की ओर से उन्हें कानूनी सहायता भी नहीं मिल पाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सलाह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दी गई है।

अमेरिका-ईरान के बिगड़ते रिश्तों के बीच चेतावनी

यह ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब हाल ही में ईरान और इज़राइल के बीच सैन्य टकराव हुआ, जिसमें अमेरिका ने इज़राइल का समर्थन किया। इसके बाद से ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव और गहराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से अमेरिकी नेतृत्व को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं और धमकियां दी जा रही हैं।

आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, कई भाषाओं में उपलब्ध जानकारी

विदेश विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए state.gov नाम की एक नई वेबसाइट लॉन्च की है, जहां विभिन्न देशों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी अनेक भाषाओं में उपलब्ध कराई गई हैं। अमेरिकियों से आग्रह किया गया है कि विदेश यात्रा से पहले वेबसाइट पर जाकर सलाह अवश्य पढ़ें।

ईरान-इज़राइल युद्ध के बाद तनाव चरम पर

गौरतलब है कि बीते महीने इज़राइल ने 12 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसे अमेरिका का समर्थन प्राप्त था। इसके जवाब में ईरान ने भी सैन्य कार्रवाई की। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष 12 दिनों तक चला और इसमें कतर की मध्यस्थता से सीजफायर हो पाया। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब भी बरकरार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.