Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत पर गिरेगा अमेरिका का ‘500% टैक्स बम’? रूस से तेल खरीदने पर सजा तय

वॉशिंगटन | अमेरिका और रूस के बीच तनाव अब भारत तक आ पहुंचा है! अमेरिकी संसद में पेश हुए नए बिल ने भारत-रूस की ऊर्जा साझेदारी पर बड़ा खतरा मंडरा दिया है। इस कानून के जरिए अमेरिका अब रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर कड़ा आर्थिक दंड लगाने की तैयारी में है – और भारत सीधे निशाने पर है।

500% टैक्स! रूस से तेल लिया तो अमेरिका में भारी कीमत चुकानी होगी

“Sanctioning Russia Act of 2025” नाम के इस बिल में प्रस्ताव है कि जो भी देश रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीदेंगे, उनके अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर 500% तक टैरिफ लगाया जाएगा। इसका सीधा असर भारत के हजारों उत्पादों और कंपनियों पर पड़ सकता है।

भारत को सबसे बड़ा झटका?

भारत ने साल 2024 में अपने कुल कच्चे तेल का करीब 35% रूस से आयात किया, जिससे घरेलू महंगाई पर लगाम लगी। लेकिन अगर यह कानून लागू हो गया, तो भारत को अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक हितों को लेकर ‘तेल बनाम व्यापार’ के दोराहे पर खड़ा होना पड़ सकता है।

अमेरिकी संसद में ज़बरदस्त समर्थन

इस बिल को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट – दोनों दलों के 80 से अधिक सांसदों का समर्थन मिल चुका है। इससे साफ है कि अमेरिका अब रूस के खिलाफ केवल सीधे प्रतिबंध नहीं, बल्कि उससे व्यापार करने वालों को भी सजा देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ट्रंप रोक सकते हैं लेकिन…

अगर डोनाल्ड ट्रंप 2025 में राष्ट्रपति बने, तो उनके पास इस टैरिफ को 180 दिनों तक टालने का अधिकार होगा। लेकिन इसके लिए उन्हें अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी – जो इतनी आसानी से मिलना मुश्किल माना जा रहा है।

भारत-अमेरिका रिश्तों पर खतरे की घंटी

अगर यह बिल कानून बन गया, तो भारत के लिए अमेरिका को निर्यात करना मुश्किल हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में दरार ला सकता है और भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरा अस

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.