Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान रहे हैं।

किसानों के अनुसार इस बारिश से धान, मक्का, गन्ने सहित अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। बारिश से खेतों में पानी की कमी दूर होने के साथ फसलों की अच्छी बढ़वार होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में फसलों में कीड़े और विभिन्न प्रकार के रोग लगने का खतरा बना रहता है, लेकिन बारिश होने से कई तरह के कीट-पतंगों का प्रभाव कम हो जाता है।

किसानों ने बताया कि सिंचाई के दौरान खेतों में पानी तो पहुंच जाता है, लेकिन फसल के पत्तों और ऊपरी हिस्से तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। बारिश से पूरी फसल को प्राकृतिक रूप से पानी मिलता है, जिससे पौधों की बेहतर वृद्धि होती है और फसलों में बीमारी का खतरा भी कम हो सकता है।

किसानों का कहना है कि मौजूदा बारिश धान समेत खरीफ की फसलों के लिए अनुकूल है। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहा तो फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी राहत और उम्मीद दिखाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान...

अंबाला में स्वतंत्रता दिवस पर बदला मौसम, तेज बारिश से बस स्टैंड पर जलभराव

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला । स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबाला में मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस भरी गर्मी...

शिमला में रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में मेरिट पर दिया जोर

Summer express, संजू,शिमला । राजधानी शिमला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और...

सेरी मंच पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

Summer express, धर्मवीर , मंडी, । मंडी शहर के सेरी मंच पर 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।...

छोटी काशी मंडी में रचा इतिहास, देश में पहली बार ड्रोन से पहुंचा तिरंगा

Summer express, धर्मवीर ,मंडी। आजादी के अमृत महोत्सव के बीच हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में डाक विभाग ने तकनीक के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। देश में पहली बार भारतीय डाक ने ड्रोन के माध्यम से तिरंगे की डिलीवरी की। यह तिरंगा मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से ड्रोन के जरिए रेहड़धार ब्रांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.