Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विद्यार्थियों और कलाकारों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रीय भावना का संचार किया।

समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव और राष्ट्रीय उत्सव का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों को भी ऐसे राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया गया था और लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश ने आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अन्य राज्यों के लिए विकास का मॉडल बताया।

युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने के सवाल पर चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के ढांचे में बदलाव करने की दिशा में काम कर रही है। सोलन में आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से कृषि को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने तथा इस क्षेत्र को दोबारा मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आवारा पशुओं की समस्या पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों में यह चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में पशुओं की गणना पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार से आंकड़ों की स्वीकृति मिलने के बाद इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से ही जानकारी ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा फैसला मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी...

भिवानी नगर परिषद में वाइस चेयरमैन और क्लर्क के बीच विवाद, मारपीट के आरोप

Summer express, भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप बंटी और क्लर्क अंकित के बीच किसी काम को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। क्लर्क अंकित ने वाइस चेयरमैन पर मारपीट करने, दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना...

सोहना की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में आतंकी होने की सूचना से मचा हड़कंप

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। स्वतंत्रता दिवस के बीच गुरुग्राम के सोहना स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी परिसर में देर रात आतंकी होने की सूचना मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी।...

326 किलो चूरा पोस्त तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 326 किलो से अधिक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सीमखेड़ा निवासी मंगल पंवार के रूप में हुई...

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.