Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल जी के राजनीतिक योगदान और हिमाचल से उनके विशेष जुड़ाव को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव की ओर से भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर दिए गए बयान पर भी दोनों नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वसमावेशी राजनीति का समर्थक और हिमाचल से गहरा लगाव रखने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और उनकी सोच आज भी देश के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, मुख्यमंत्री ने पेपर लीक के मुद्दे पर पूर्व भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकाल के दौरान पुलिस भर्ती और HPSSC की परीक्षाओं के पेपर बिकने जैसे मामले सामने आए थे। सुक्खू ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वह देश में भ्रष्टाचार की बात उठा रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए और उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करना चाहिए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी को सच्चा जननायक बताते हुए हिमाचल के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए कहा कि ये अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। बाबा रामदेव के देश में 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े आंकड़े पर टिप्पणी करने से पहले व्यापक तथ्य सामने होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में हालात एक जैसे नहीं हो सकते, लेकिन कुछ राज्यों में भ्रष्टाचार की स्थिति गंभीर हो सकती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाबा रामदेव की मूल भावना देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की है और इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद...

श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन अलर्ट

Summer express /ज्वालामुखी,कपिल-: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल...

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से...

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.