Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से बैंक कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों और बैंक कर्मचारियों ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री और वित्त मंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर केंद्र सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

भारतीय मजदूर संघ जिला हमीरपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना यानी OPS को लागू करना और बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों को भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों की कुछ मांगों को स्वीकार किया जा चुका है, लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।भारतीय मजदूर संघ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी संघर्ष जारी रखेगा। संगठन ने केंद्र सरकार से मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से बैंक कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की...

बेंगलुरु में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक अफसर से मारपीट, चार लोगों पर केस

Summer express, बेंगलुरु। शहर में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी ने सड़क पर चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इसी...

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी, हथौड़े से लॉकर-तिजोरी तोड़कर 1.25 लाख रुपये उड़ाए

Summer express, लुधियाना । महानगर के घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सत्कार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। एक चोर हथौड़ा लेकर कार्यालय में घुसा और अलमारियों, लॉकरों व तिजोरी के ताले तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने से...

प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज़ स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण...

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.