Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल भवन के उद्घाटन को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

Summer express/मंडी, धर्मवीर-। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर प्रदेश के संसाधनों और सरकारी मशीनरी का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका बहुमंजिला स्कूल भवन अब भी उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा है, जबकि विद्यार्थी असुरक्षित किराये के भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार इस भवन का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से करवाने की तैयारी में है और इसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को शिक्षा मंत्री स्वयं भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे।

 कार्यक्रम के लिए धाम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पट्टिका लगाने तक की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन प्रियंका गांधी से उद्घाटन करवाने की कथित जिद के चलते शिक्षा मंत्री को लोकार्पण करने से रोक दिया गया।उन्होंने कहा कि करीब नौ महीने से तैयार भवन पर ताला लगा हुआ है, जबकि बच्चे दो नालों के बीच स्थित किराये के मकान में जोखिम के बीच पढ़ रहे हैं। चार कमरों में सात कक्षाएं संचालित होने को उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं से अनेक स्कूल और अस्पताल भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपदा में कितने स्कूल और अस्पताल भवन नष्ट हुए, कितने विद्यार्थी असुरक्षित या खुले में पढ़ने को मजबूर हैं और उनकी मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने कितना बजट जारी किया है।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने करीब 2,000 स्कूल-कॉलेज बंद किए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भवन उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों को उसका लाभ न मिलना जनता और छात्रों के साथ अन्याय है।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने डी.सी.डी. कोऑपरेटिव सोसायटी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए मुकेश चंदेल तथा उपाध्यक्ष लाल सिंह और वासुदेव शर्मा को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता से समिति के सदस्यों एवं आम जनता के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूल भवन के उद्घाटन को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

Summer express/मंडी, धर्मवीर-। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर प्रदेश के संसाधनों और सरकारी मशीनरी का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका...

अंबाला में सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर अंबाला छावनी के प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और...

E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का शिमला में टाउन हॉल अभियान,केंद्र सरकार पर निशाना… बड़े आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:आम आदमी पार्टी ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में शुरू किए गए अपने राष्ट्रव्यापी टाउन हॉल अभियान को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंचाया। सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने...

आशा वर्करों का मानदेय ₹30 हजार करने की मांग, कर्मचारी संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला, राहुल चावला-: आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को धर्मशाला में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की दिशा में ठोस...

अंबाला में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने उतारा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, कीमत सिर्फ 10 रुपये

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है। बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.