लुधियाना। थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर, वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई।
बैठक में मेले को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सदस्यों से सुझाव लिए गए। विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करने के बाद कमेटी सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटियां भी लगाई गईं। पदाधिकारियों ने बताया कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
बैठक में प्रधान गौतम थापर, महामंत्री संदीप थापर, कैशियर रमल थापर, एडवोकेट राजकुमार थापर, अजय थापर, नितिन थापर, सौरव थापर, सुमित थापर बावा, डॉ. राजेश थापर, प्रदीप थापर, अशोक थापर बब्बी, अमनप्रीत थापर और आशीष थापर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।