Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुड्डा ने अभय चौटाला के खिलाफ मानहानि केस की तैयारी की, चौटाला बोले- भेजो लीगल नोटिस

summer express ,चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी अब कानूनी लड़ाई का रूप लेती नजर आ रही है। हुड्डा ने चौटाला के बयानों को लेकर उनके खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। वहीं, चौटाला ने भी पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा चाहें तो कानूनी नोटिस भेज दें, इसके बाद वह जवाब देंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने मीडिया में अभय चौटाला की ओर से दिए गए बयान को देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौटाला ने उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं जो पूरी तरह गलत हैं। हुड्डा ने कहा कि वह इस मामले को सिविल और क्रिमिनल कोर्ट तक ले जाएंगे और अपने वकीलों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

दरअसल, अभय चौटाला ने आरोप लगाया था कि हुड्डा अपने खिलाफ दर्ज मामलों के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। चौटाला के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की है और न ही किसी निजी कंपनी के साथ उनकी बताई गई किसी तरह की साझेदारी है।

हुड्डा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी व्यक्ति के खिलाफ तथ्यहीन आरोप लगाना गंभीर विषय है और वह ऐसे आरोपों को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि कानूनी नोटिस के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पानीपत के इसराना में एक कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला से जब हुड्डा की कानूनी कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया। चौटाला ने कहा कि हुड्डा को जो करना है, करें और कानूनी नोटिस भेजें, इसके बाद वह भी अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि हरियाणा में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

अभय चौटाला ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में प्रस्तावित ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

इस राजनीतिक विवाद के बीच हुड्डा ने वंदे मातरम् के दो अंतरों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशभक्ति का प्रमाणपत्र किसी से लेने की जरूरत नहीं है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के लिए संघर्ष किया और जेल भी गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.