Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा :गोवा जा रही छात्रों से भरी बस पलटी, 3 नर्सिंग छात्रों की मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में शुक्रवार देर रात गोवा जा रही छात्रों से भरी एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार तीन नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। टूरिस्ट बस में कुल 49 छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य सवार थे। सभी लोग गोवा की यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के समय अधिकांश छात्र सो रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस पलटने के बाद कई छात्र अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और अंदर फंसे छात्रों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

एक छात्रा ने हादसे के बारे में बताया कि सभी छात्र गोवा जा रहे थे। अचानक बस के टकराने और पलटने का अहसास हुआ। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खिड़कियां तोड़कर छात्रों को बाहर निकाला।

हादसे में तीन नर्सिंग छात्रों की जान चली गई। वहीं, घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बस किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.