Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में सफाईकर्मियों और विधायक राजेश जून में तीखी झड़प, माइक छीना

Summer express, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और निर्दलीय विधायक राजेश जून के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शनकारी विधायक के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों के जिला प्रधान राजेंद्र से माइक छीन लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी देखने को मिली।

सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर थाली और प्लेट बजाते हुए विधायक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान विधायक राजेश जून मौके पर पहुंचे और उन्होंने हड़ताल को लेकर नाराजगी जताई।

विधायक ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि करीब 16 दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। विधायक ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि यदि वे काम नहीं करना चाहते तो नौकरी छोड़ सकते हैं।

राजेश जून ने सफाई कर्मचारियों के नेता राजेंद्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी समाज का ठेकेदार बनने के बजाय कर्मचारियों और शहर की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार हड़ताल करने से जनता को परेशानी होती है और इससे किसी को लाभ नहीं मिलेगा।

वहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विधायक के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। विवाद बढ़ने के बाद कर्मचारी बिना ज्ञापन सौंपे ही वहां से लौट गए। इस दौरान महिला सफाई कर्मचारियों और विधायक के बीच भी बहस होने की बात सामने आई।

विधायक राजेश जून ने बाद में कहा कि उनके करीब 22 महीने के कार्यकाल में सफाई कर्मचारी छह बार हड़ताल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों की मांगों के खिलाफ नहीं हैं और विधानसभा के पिछले सत्र में भी उन्होंने उनकी समस्याओं को उठाया था। इस बार भी वह सरकार के सामने उनकी मांगें रखेंगे, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप करना उचित नहीं है।

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरा जमा होने से हालात पहले ही खराब बताए जा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों और विधायक के बीच हुए विवाद ने मामले को और तूल दे दिया है। विधायक ने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार करने की बात कही, साथ ही कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था बहाल करने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.