Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली के फेज 2 स्थित पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में लगी आग, पाया काबू

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
मोहाली के फेज-2 स्थित पंजाब सड़कें एवं पुल विकास बोर्ड तथा तकनीकी सलाहकार, पंजाब सरकार के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड इसकी चपेट में आ गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग के मुताबिक, कार्यालय के अंदर आग काफी तेज थी और लगातार धुआं उठ रहा था। आग बुझाने के दौरान अंदर का तापमान भी काफी अधिक था, जिससे फायरकर्मियों को काम करने में दिक्कत आई। आग ने कार्यालय में रखे फर्नीचर और अन्य सामान के साथ रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया। फिलहाल कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली के फेज 2 स्थित पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में लगी आग, पाया काबू

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजमोहाली के फेज-2 स्थित पंजाब सड़कें एवं पुल विकास बोर्ड तथा तकनीकी सलाहकार, पंजाब सरकार के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड इसकी चपेट में आ गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने...

डेराबस्सी में केमिकल फैक्ट्री की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी गमाडा और डेराबस्सी प्रशासन की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूजडेराबस्सी की बेहड़ा रोड पर पंजाब एसिड कम प्राइवेट लिमटेड नामक केमिकल फैक्ट्री की करीब 10 एकड़ जमीन पर कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना जरूरी सरकारी मंजूरियां लिए इस जमीन पर सड़कें बनाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे...

सेक्टर-69 की एंट्री रोड के निर्माण में 30 सालों से बाधक बना तीन कमरों का प्राइमरी स्कूल

70 से 80 बच्चों के स्कूल के लिए भूमि भी हो चुकी एलॉटगुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली के सेक्टर-69 के निवासियों को पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी आधिकारिक एंट्री रोड का इंतजार है। अब इस मामले में नया पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क के प्रस्तावित...

ट्रीटमेंट के बाद ही साफ किए गए पानी की तालाबों में सप्लाई: सीएम नायब सिंह

जिन गांवों में योगशालाएं नहीं, वहां तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिममोनिका रावत| चंडीगढ़समर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न...

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने का अल्टीमेटम.. नीति बनाने की मांग

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मंगलवार को सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से उनका शोषण बंद करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई।आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.