Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BCCI ने घोषित की महिला इंडिया A टीम, राधा यादव को कप्तानी, शेफाली की वनडे में वापसी

13 May,2025

बीसीसीआई (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार दिवसीय टेस्ट मुकाबले और सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए महिला इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है। यह बहुप्रतीक्षित दौरा 7 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगा, जिसमें तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच शामिल है।

इस दौरे के तहत टीम 7 अगस्त से एलन बॉर्डर फील्ड, क्वींसलैंड में चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी। चयनकर्ताओं ने टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा है।टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर राधा यादव को सौंपी गई है, जबकि मिन्नू मणि को उपकप्तान बनाया गया है। मिन्नू इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर A टीम की कप्तानी कर चुकी हैं।इस 15 सदस्यीय टीम में शेफाली वर्मा की वनडे में वापसी हुई है। शेफाली ने पिछला वनडे अक्टूबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था। खराब फॉर्म के चलते वे टीम से बाहर हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें दोबारा मौका मिला है।ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज तीतास साधु की भी वापसी हुई है। तीतास WPL के बाद चोट के कारण बाहर थीं, जबकि पाटिल को टी20 टीम में जगह दी गई है।

BCCI द्वारा घोषित महिला इंडिया A टीम (ऑस्ट्रेलिया दौरा):

  • राधा यादव (कप्तान)
  • मिन्नू मणि (उपकप्तान)
  • शेफाली वर्मा
  • तेजल हासाबनीस
  • राघवी बिस्ट
  • तनुश्री सरकार
  • उमा छेत्री (विकेटकीपर)
  • प्रिया मिश्रा*
  • तनुजा कंवर
  • नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर)
  • धारा गुजर
  • जोशिता वी.जे.
  • शबनम शकील
  • साइमा ठाकोर
  • तीतास साधु (*फिटनेस क्लीयरेंस पर चयन निर्भर)

यह दौरा महिला खिलाड़ियों के लिए खुद को रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में साबित करने का सुनहरा अवसर है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.