Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियाना
समर न्यूज

पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार की तुलना में विकास कार्यों को लेकर पंजाब काफी पीछे छूट रहा है।
सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से हारी हुई सरकार अब पंजाब को लगातार नुकसान पहुंचा रही है। इसी का नतीजा है कि पंजाब की औद्योगिक नगरी कहीं जाने वाली लुधियाना महानगर की सड़कों की खस्ता हालत, परेशान व्यापारी और लगातार औद्योगिक इकाइयों का हो रहा पलायन है। ये भी बताया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वह प्रदेश लगातार विकास कर रहे हैं और लोगों को व्यापार और नौकरियां मिल रही है। बी एल संतोष ने कहा कि पंजाब की जनता भी अब बदलाव चाहती है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी बदलाव लाएगा और पंजाब को एक मजबूत राज्य बनाएगी।
{117 सीटों पर चुनाव को तैयार रहें…
लुधियाना में बी एल संतोष ने मीटिंग के दौरान जिला कमेटी के साथ-साथ खन्ना, समराला, जगरांव के भाजपा नेताओं के साथ भी मीटिंग की। उन्होंने मौजूदा माहौल के बारे में जानकारी ली। मीटिंग में पहुंचे नेताओं ने बी एल संतोष को बताया कि अब पंजाब में गांव के लोग भी बदलाव चाहते हैं और वह मौजूदा सरकार से परेशान आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों से भी भारतीय जनता पार्टी को अब काफी प्यार मिल रहा है। इस दौरान बी एल संतोष ने स्पष्ट किया कि आने वाली पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीट पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। इसी के चलते सभी 117 सीटों पर तैयारी करने की बात भी कहीं। बी एल संतोष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इतनी सक्षम है कि सभी सीटों पर विजय हासिल कर सकती है।
{गठबंधन पर भी बोले संतोष …
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर आए पंजाब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल एक चर्चा का विषय है। क्यों कि मानना है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का पंजाब में जल गठबंधन होगा। इस बात पर भी बी एल संतोष बोले कि गठबंधन कि अभी तक कोई भी उम्मीद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अब पंजाब के गांव के लोगों का भी दिल जीत चुकी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी के बड़े नेताओं का है जो माननीय है।
{पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में किया दौरा …
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष 24 और 25 अगस्त 2 दिनों के लिए पंजाब के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पटियाला, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने गांव में काम करने वाले भाजपा नेताओं के साथ भी कई अहम बातें की और उनको निर्देश भी दिए। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने पंजाब के 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जायजा लिया। उन्होंने भाजपा के नेताओं में भरे हुए जोश को देखकर कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी और सभी 117 सीट भाजपा की होगी।
{ गठजोड़ की अभी कोई बात नहीं …
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए लगभग तैयारी कर ली गई हैं और अब उम्मीदवारों के नाम घोषित होना ही बाकी है। सभी सीटों को जीतकर भाजपा पंजाब में विकास कार्यों में
तेजी लाएगी।
-केवल ढिल्लों, पंजाब प्रधान, बीजेपी
{लोग परेशान हो चुके हैं…
मौजूदा सरकार से पंजाब के लोग परेशान आ चुके हैं और अब बदलाव चाहते हैं। अब पंजाब के लोग इसका मन भी बन चुके हैं जिसका नतीजा आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत के तौर पर होगा। पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा जीत के बाद पंजाब में विकास कार्यों में तेजी लाएगी।
-मनप्रीत सिंह बादल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.