Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहाड़ी रास्ते में फंसे पर्यटक और स्थानीय युवक.. रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सुरक्षित निकाले गए

Mandi, 13 July

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास भारी भूस्खलन के कारण रास्ता बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात में पंजाब से आए तीन पर्यटक और मंडी के सरकाघाट क्षेत्र का एक युवक रास्ता भटक कर आधी रात को पहाड़ी में फंस गए। सूचना मिलने पर मंडी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को हुए भारी भूस्खलन के कारण एनएच पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इससे परेशान यात्री कई घंटों से गाड़ियों में ही फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने जल्दबाजी में वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया। ऐसे में एक निजी बस चालक और परिचालक ने कुछ यात्रियों को गुमराह कर पहाड़ी रास्ते से मंडी पैदल निकलने का सुझाव दिया।

पंजाब के पर्यटकों ने बताया कि उनके साथ 10-15 लोग पहाड़ी चढ़ाई पर निकले, लेकिन कई लोग रास्ता कठिन देखकर लौट गए। आगे जाकर जब रास्ता पूरी तरह गायब हो गया, तो उन्होंने 112 नंबर पर आपातकालीन सहायता मांगी।

रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी देशराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू में हिस्सा लिया। तीन घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पर्यटकों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम का आभार जताया और अन्य लोगों से अपील की कि किसी भी संकट की स्थिति में बिना जानकारी पहाड़ी रास्तों का सहारा न लें।

एसएचओ देशराज ने भी लोगों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि जल्दीबाजी में जोखिमपूर्ण रास्तों का चयन न करें, इससे जान को खतरा हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.