Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

summer express ,भिवानी। सिटी स्टेशन के पास लाइन पार क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद नेरात खूनी रूप ले लिया। करीब 25 वर्षीय रवींद्र की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में अंजलि के भाई रवि और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रवींद्र का अंजलि नामक युवती से बातचीत करना उसके भाइयों रवि और मनीष को पसंद नहीं था। दोनों ने रवींद्र को कई बार युवती से बातचीत बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसी बात को लेकर आरोपियों में रवींद्र के प्रति नाराजगी और रंजिश बढ़ती गई।

मंगलवार रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच रवि और मनीष कथित तौर पर 10 से 12 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। इसके बाद उन्होंने रवींद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रवींद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसके साथ मौजूद अजय और अनिल भी मारपीट में घायल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ERV-138 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में रवींद्र को सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों रवि और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.