Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बरसाती आपदा से Tourism ICU में, शिमला के होटल खाली.. कारोबारियों की अपील 

Shimla, Sanju 

बरसात की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर इस बार कुदरत की दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ  infrastructure को भारी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ राज्य की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन क्षेत्र की हालत भी बेहद खराब हो गई है। कई होटल्स और होमस्टे में ऑक्यूपेंसी 15 से 20 प्रतिशत के नीचे गिर चुकी है — ये अब तक का सबसे खराब आंकड़ा है। शिमला जैसे प्रमुख हिल स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा है। पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं और पर्यटकों से अपील कर रहे हैं कि हिमाचल के ज़्यादातर इलाके सुरक्षित हैं, डरें नहीं, आएं।

शिमला होटलियर संगठन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस सीज़न में टूरिज्म सेक्टर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ कुछ चुनिंदा इलाकों में ही आपदा का असर हुआ है, लेकिन डर के चलते पर्यटक पूरे प्रदेश से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पा रही है, और होटल्स में भारी डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

 प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष, रेस्टोरेंट एंड होटलियर एसोसिएशन, शिमला: “शिमला एक सुरक्षित पर्यटन स्थल है। आपदा के असर कुछ स्थानों तक सीमित हैं। पर्यटक निःसंकोच हिमाचल आ सकते हैं।”

उधर ट्रैवल एजेंट नरेन सहाय का कहना है कि बुकिंग्स लगभग ठप हैं। उनके पास अब सिर्फ त्योहारों के मौसम की एडवांस पूछताछ ही आ रही है। उनका कहना है कि मौसम में स्थिरता आने के बाद ही टूरिज्म में कुछ सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

नरेन सहाय, ट्रैवल एजेंट: “अभी तो बुकिंग्स बहुत कम हैं। हालात सुधरने में थोड़ा वक्त लगेगा, उम्मीद है कि मौसम ठीक होने के बाद टूरिज्म फिर से पटरी पर लौटेगा।”

हिमाचल की आर्थिकी का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है और अगर जल्द हालात नहीं सुधरे, तो इसका असर स्थानीय रोजगार और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ेगा। ऐसे में सवाल ये है — क्या डर की वजह से पूरा प्रदेश टूरिज्म से कट जाएगा, या जागरूकता से हालात संभाले जा सकेंगे?

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.