Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश-आंधी का खतरा

पंजाब  | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने को है और इसका असर आज से ही दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताज़ा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सोमवार सुबह 10 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का भी अलर्ट

IMD के मुताबिक आसमान से बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। चेतावनी में मानसा, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, रूपनगर और मोगा जिले शामिल हैं।

16 जुलाई से दोबारा एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 16 जुलाई से मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और भारी बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ों के गिरने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

IMD की सख्त चेतावनी:

  • अनावश्यक बाहर न निकलें
  • जलभराव वाले इलाकों से बचें
  • आकाशीय बिजली से सतर्क रहें
  • मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...

पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा कचरा, प्लास्टिक बोतलों के लिए 16 रुपये प्रति किलो की दर तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अब पंचायतों में घर-घर जाकर सूखा कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर यूजर चार्ज भी निर्धारित किए जाएंगे।...

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.