Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरा को 46 करोड़ की ओजोन जल परियोजना की सौगात, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Summer express/ कांगड़ा,धर्मशाला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूषित पानी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि देहरा में इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित करने पर विचार किया जाएगा।जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने सरकार की ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं और संसाधनों का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने युवाओं और महिला मंडलों को पौधरोपण तथा वन संरक्षण से जोड़ने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का भी उल्लेख किया। शिक्षा क्षेत्र में सरकार के प्रयासों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूल शुरू किए गए हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

वहीं, नेपाल में हिमाचल के एक व्यक्ति के लापता होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। इसलिए वह बिना तथ्यों के कोई बयान नहीं देना चाहते। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नेपाल स्थित भारतीय एंबेसी से बातचीत जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, हर माह 60 हजार रुपये की आय

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आई है। योजना के तहत जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के...

राम कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले- रायजादा की टिप्पणी पर नेताओं की चुप्पी कौरवों जैसी

भाजपा नेता राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं की भाषा और सभ्यता पर उठाए सवाल Summer express/ऊना/ राकेश -:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राम कुमार...

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की...

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.