Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सरकार की ओर से बातचीत के लिए मिल रहे संकेतों को लेकर भी सदस्यों ने चर्चा की।रोड समाज के मथाना कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण मथाना ने कहा कि समाज ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि समाज की पहली और प्रमुख मांग हर्ष एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच करवाने की है। समाज का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होने पर ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

दूसरी मांग मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की है। वहीं तीसरी मांग के तौर पर संबंधित विधायक जगमोहन आनंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है।प्रवीण मथाना ने कहा कि सरकार को 1 सितंबर तक का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव जाकर विरोध प्रदर्शन, धरने और राजनीतिक नेताओं के बहिष्कार की रणनीति अपनाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि रोड समाज अपने मुद्दे से पीछे हटने वाला नहीं है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को 36 बिरादरियों और अन्य समुदायों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि सरकार समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय ले।अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। 1 सितंबर तक यदि कोई ठोस फैसला सामने नहीं आता है तो रोड समाज आंदोलन को किस रूप में आगे बढ़ाता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन...

आयुष्मान योजना पर हरियाणा में संकट! 1200 करोड़ के भुगतान को लेकर अस्पतालों का अल्टीमेटम

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:हरियाणा में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना पर अब बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार पर अस्पतालों के करोड़ों रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। आईएमए के मुताबिक प्रदेश में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480...

देहरा को 46 करोड़ की ओजोन जल परियोजना की सौगात, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Summer express/ कांगड़ा,धर्मशाला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 46...

कैंसर मरीजों की मदद को ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने बढ़ाया हाथ, 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Summer express/शिमला,संजू-: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था लगातार राहत और सहयोग का माध्यम बन रही है। संस्था ने कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में...

सोनीपत: यमुना में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे, तलाश जारी

Summer express, सोनीपत। शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों के डूबने से सनपेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। 15 वर्षीय सत्यम और उसका 17 वर्षीय भाई शिवम अपने दोस्त प्रिंस (16) के साथ बेगा घाट के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई नदी की तेज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.