Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए खास मौका, भारत गौरव ट्रेन से होगी दक्षिण भारत यात्रा

Summer express , अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का विशेष अवसर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 13 दिवसीय ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई जाएगी। ट्रेन 14 नवंबर 2026 को जम्मू से रवाना होगी और 26 नवंबर को वापसी होगी। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत समेत कई स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

IRCTC के ज्वाइंट जनरल मैनेजर (टूरिज्म) हर्ष दीप ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा, भोजन, ठहरने, स्थानीय परिवहन और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था IRCTC की ओर से की जाएगी।

यात्रा के दौरान रामेश्वरम के श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में स्थानीय भ्रमण, तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और मार्कापुर के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

हरियाणा के इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग

हरियाणा के यात्रियों के लिए अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन और सोनीपत जंक्शन से ट्रेन में सवार होने की सुविधा रहेगी। इसके अलावा जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा, ग्वालियर और झांसी से भी यात्री बोर्डिंग कर सकेंगे।

तीन श्रेणियों में मिलेगा पैकेज

IRCTC ने यात्रा के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। स्लीपर (इकोनॉमी) पैकेज का किराया 26,895 रुपये और 3AC (स्टैंडर्ड) पैकेज का किराया 42,605 रुपये है। वहीं 2AC (कम्फर्ट) श्रेणी के किराये के रूप में उपलब्ध जानकारी में 2,56,830 रुपये का उल्लेख है।

इकोनॉमी पैकेज में नॉन-एसी आवास और परिवहन, जबकि 3AC श्रेणी में एसी आवास, नॉन-एसी परिवहन और बजट होटल में वॉश एंड चेंज की सुविधा दी जाएगी। 2AC पैकेज में एसी आवास और परिवहन की सुविधा शामिल रहेगी।

यात्रियों को कन्फर्म ट्रेन टिकट, भोजन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर ठहरने की सुविधा, स्थानीय बस परिवहन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ऑनबोर्ड एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल सहायता भी उपलब्ध रहेगी।

हरियाणा के श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट, चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0172-4645795, 7888831633, 7888831635 और 8595930980 पर संपर्क किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेत में बिजली की तार ठीक करते समय करंट लगा, अस्पताल कर्मी की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी युवक अंकित की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अंकित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार  शाम अंकित खेत...

अंबाला में नाले के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में नाले के पास नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड...

हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए खास मौका, भारत गौरव ट्रेन से होगी दक्षिण भारत यात्रा

Summer express , अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का विशेष अवसर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 13 दिवसीय ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई जाएगी। ट्रेन 14 नवंबर 2026 को जम्मू से...

हरियाणा में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल से बढ़ी सरकार की मुश्किलें, आमजन परेशान

Summer express ,कैथल (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की लगातार जारी हड़ताल और विरोध-प्रदर्शनों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर अब सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। प्रदेश में...

तिब्बत में हिमस्खलन से नेपाल की तबाही, भारत के हिमालयी इलाकों के लिए भी बढ़ा खतरा

summer express ,नई दिल्ली। तिब्बत में हिमस्खलन के बाद नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और निगरानी तंत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय में बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं भारत के लिए भी बड़ी चेतावनी हैं। यदि हिमस्खलन या ग्लेशियर से उत्पन्न सैलाब की दिशा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.