Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर में BSF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.264 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Summer express, फिरोजपुर । भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने एएसआई सुखबीर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। बीएसएफ बीओपी कस्सोके के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार की ओर से दी गई लिखित सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह पुत्र काका सिंह निवासी गांव किलचे और फरार आरोपी राजवीर उर्फ तारी पुत्र नामालूम निवासी गांव किलचे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने भारत पार्क बॉर्डर क्षेत्र के आसपास कार्रवाई करते हुए सुखविंदर सिंह को काबू किया। उसके पास से 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं उसका साथी राजवीर उर्फ तारी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया।

पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क की जांच

एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन कथित तौर पर पाकिस्तानी तस्करों के जरिए मंगवाई गई थी और इसे आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि नशे की खेप के स्रोत और इसके आगे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली पुलिस ने बनाया नया साइबर सेंटर, फर्जी बम ईमेल और महिला-बाल अपराधों पर कसेगा शिकंजा

summer express, नई दिल्ली। बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी साइबर जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने ‘दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (D4C) का गठन किया है। इसके तहत फर्जी बम धमकी वाले ईमेल की जांच के लिए...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

फिरोजपुर में BSF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.264 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Summer express, फिरोजपुर । भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई के...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

Summer express/ऊना,राकेश -: नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। हादसे...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:  हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.