Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में तेज रफ्तार ऑटो ने युवक को मारी टक्कर, 15 दिन बाद जम्मू एम्स में मौत

Summer express , लुधियाना | सराभा नगर स्थित दीपक अस्पताल के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 23 वर्षीय युवक की करीब 15 दिन बाद जम्मू के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में परिवार ने अपना इकलौता जवान बेटा खो दिया। मृतक के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान राहुल कुमार निवासी रामकोट, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। राहुल लुधियाना के एक होटल में वेटर के तौर पर काम करता था। उसके पिता करतार चंद दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, राहुल की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ-साथ गहरा सदमा भी है।

पिता करतार चंद ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे राहुल होटल में अपनी ड्यूटी खत्म कर कमरे की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह दीपक अस्पताल, सराभा नगर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के सिर पर गंभीर चोट लगी। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने घायल राहुल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए लुधियाना से जम्मू के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। वहां करीब 15 दिनों तक उपचार चलने के बाद शनिवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे राहुल ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, अस्पताल का उपचार बिल पांच लाख रुपये से अधिक हो चुका है। परिवार के पास इतनी बड़ी राशि जमा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसी वजह से शव को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लुधियाना पुलिस के पहुंचने और उसकी मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

उधर, थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने मृतक के पिता करतार चंद के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुखदीप सिंह कर रहे हैं। जांच अधिकारी मामले की पड़ताल के लिए जम्मू रवाना हो चुके हैं। पुलिस फरार ऑटो चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अजनाला में दो बच्चों के पिता की हत्या, काम से लौटते समय हुआ हमला

Summer express, अजनाला |अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तेड़ा राजपूतां निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार,...

मुंबई में आग का तांडव: धारावी में चार झुलसे, गोदाम की आग बुझाने में लगे 8 घंटे

Summer express , मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। धारावी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए, जबकि लैमिंगटन रोड स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने आठ घंटे से...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिखी इंसानियत, 15 हजार रुपये वाला बैग श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक श्रद्धालु महिला का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया।बैग में बच्चों की फीस के लिए रखे 15 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर महिला ने राहत...
Summer Express - IGMC में 44 वर्षीय महिला की 90% पेट की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सफल

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

हिमाचल के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रेडिएशन थेरेपी की पढ़ाई, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में...

महाआरती से 16 सितंबर को शुरू होगा डल झील मेला, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन डल झील मेले का शुभारंभ इस वर्ष 16 सितंबर को भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।मेले को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.