Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वन भूमि से हटाए जा रहे सेब बागीचे: मंत्री जगत सिंह नेगी ने कोर्ट आदेश का दिया हवाला”

Shimla, 14 July

ऊपरी शिमला क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के चलते सेब और अन्य फलदार पेड़ों को हटाने की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। सेब उत्पादक संगठनों की आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है और इसमें राज्य सरकार की कोई मनमानी नहीं है।

नेगी ने कहा कि कोर्ट का फैसला जनवरी में ही आ गया था। राज्य सरकार ने पेड़ों की कटाई पर कुछ समय के लिए राहत की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वह अर्जी खारिज कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफआरए (वन अधिकार कानून) और अतिक्रमण कानून दो अलग-अलग विषय हैं। एफआरए 2008 से लागू है, लेकिन कई लोग समय पर अपने दावे पेश नहीं कर सके।नेगी ने बताया कि चैथला गांव के 32 लोगों का मामला पहले डीएफओ, फिर एसडीएम, डिविजनल कमिश्नर से होते हुए हाईकोर्ट तक पहुंचा और उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों में देरी के आरोपों पर मंत्री नेगी ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीति करना अनुचित है। नेता प्रतिपक्ष कभी कहते हैं कि सरकार काम कर रही है और कभी कहते हैं कि कुछ नहीं हो रहा।नेगी ने बताया कि सराज क्षेत्र में 50 से अधिक मशीनें राहत कार्यों में लगी हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते आंतरिक सड़कों को खोलने में समय लग रहा है। मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, लोक निर्माण मंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि केंद्र सरकार केवल 1.5 लाख रुपये की राहत दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि गुजरात के वडोदरा पुल हादसे में मृतकों को 2-2 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन हिमाचल में 98 मौतें होने के बावजूद कोई विशेष राहत नहीं दी गई।

नेगी ने कहा कि राज्य को भारी नुकसान हुआ है — सड़कें बंद हैं, सेवाएं बाधित हैं, लेकिन सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.